चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ₹31 हजार का सामान बरामद
अनूपपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई — चोरी गया 1.5 हॉर्स पावर का समर्सिबल पंप, विद्युत तार और प्लास्टिक रस्सी जब्त
अनूपपुर (बिलाल अहमद )
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने समर्सिबल पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 1.5 हॉर्स पावर का समर्सिबल पंप, विद्युत तार एवं प्लास्टिक की रस्सी सहित करीब 31 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को श्रीकांत मिश्रा निवासी वार्ड नंबर-1 सामतपुर ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मानपुर स्थित प्लांटेशन में हरिनारायण खेड़िया के यहां लगा टेक्समो कंपनी का 1.5 हॉर्स पावर का समर्सिबल पंप अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 460/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों की तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 12 अगस्त को थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानपुर के जोरा तालाब के पास दबिश देकर राकेश उर्फ दादू बैगा (25), निवासी मानपुर और सूरज महरा (26), निवासी टिकुरीटोला मानपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 1.5 हॉर्स पावर का समर्सिबल पंप, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये, तथा विद्युत तार और प्लास्टिक की रस्सी, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये, कुल 31 हजार रुपये का सामान बरामद किया।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Stories
नशे के खिलाफ बिजुरी पुलिस के महा अभियान का भव्य समापन
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर में रेत ठेकेदार का दुस्साहस, नदी की जलधारा रोककर बनाई अवैध सड़क
1 min read · 3 महीने पहले
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में मनाया गया जश्न
1 min read · एक महीने पहले
बसखला में निजी भूमि पर कथित खनन को लेकर शिकायत, 2 लाख टन उत्खनन की आशंका; सीमांकन व वैज्ञानिक जांच की मांग
1 min read · 3 सप्ताह पहले
एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक से अस्पताल ले चले परिजन, प्रसूता ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल पहुंचाया; दोनों स्वस्थ
1 min read · 2 महीने पहले
करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
1 min read · 4 महीने पहले